Patna Dalit Mahajutan | Reservation Protest Rally Gandhi Maidan Bihar

पटना2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में आज दलित संगठन “आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ” आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका है। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का गांधी मैदान से होते हुए लोकभवन तक जाने का प्लान है। इससे पहले गांधी मैदान में अंबेडकर और गांधी के पोस्टर लेकर लोग सड़कों पर उतरे। इन पर लिखा है- सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू करो। जो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा…के नारे भी लगे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट है। जेपी गोलबंर और डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। डाकबंगला पर 23 थानेदार, 9 ASP-DSP समेत 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है

समिति के संयोजक अमर आजाद ने कहा कि अभी भी देश में दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जाति के आधार पर हो रहा है। दलित IAS-IPS कुछ भी बन जाए उन्हें उनकी जाति के नाम से प्रताड़ित किया जाता है।

इसके बावजूद कुछ लोग SC-ST के लोगों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रहे हैं ये बिल्कुल गलत बात है। अभी भी निजी क्षेत्र न्यायपालिका में आरक्षण नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण नहीं है। बिहार में दलित, आदिवासी, पिछड़े समाज के आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65% किया जाए।

प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए…

जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं।

जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं।

बैरिकेडिंग से कूदकर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी को खदेड़ती पुलिस।

बैरिकेडिंग से कूदकर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी को खदेड़ती पुलिस।

सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू करो, लिखे पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी।

सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू करो, लिखे पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी।

प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मेट्रो की लोहे की शील्ड और कंटीले तार लगाए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मेट्रो की लोहे की शील्ड और कंटीले तार लगाए गए हैं।

अब जानिए आरक्षण पर किसने क्या कहा

  • चिराग पासवान: ‘आरक्षण किसी को दी जाने वाली खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है। जब तक राम विलास पासवान का बेटा मोदी सरकार का हिस्सा है, आरक्षण को दुनिया की कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती।’
  • जीतनराम मांझी: ‘आरक्षण की जो मौजूदा व्यवस्था है इसके तहत कुछ वर्ग के लोग बहुत ज्यादा उन्नति कर लिए हैं। इनके बाल-बच्चे भी आगे बढ़ गए हैं। जो गरीब तबके के लोग हैं, इन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।आरक्षण में कोटा के भीतर कोटा लागू होना चाहिए।’
  • डॉ. संतोष कुमार सुमन: ‘आरक्षण ‎‎दलितों, शोषितों‎‎ और वंचितों का‎‎ हक है। आरक्षण पर सवाल उठाना ‎उसका विरोध नहीं है। जिनके लिए ‎आरक्षण बना था, उन्हें उसका ‎लाभ वास्तव में कितना मिला, यह‎ पूछना सामाजिक न्याय की मांग है।’
  • दिलीप जायसवाल: ‘आरक्षण की समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं है। चिराग पासवान और जीतन राम मांझी दोनों अपनी-अपनी जगह पर सही हैं, कोई भी आरक्षण में कटौती की बात नहीं कर रहा है। जो लोग इसका लाभ लेते हैं, यह मुद्दा उनके बीच का है, किसी तीसरे को इसमें पड़ने की जरूरत नहीं है।’
  • तेजस्वी यादव: ‘आरक्षण को खत्म करने वाला देश में अभी कोई पैदा नहीं हुआ है। चिराग और मांझी खुद लगातार आरक्षित सीटों से चुनाव जीतकर आ रहे हैं, अगर दम है तो वे सामान्य सीटों से चुनाव लड़कर दिखाएं। ये दोनों नेता भाजपा और RSS के इशारे पर आरक्षण विरोधी एजेंडे को हवा दे रहे हैं।’

ये खबर भी पढ़िए….

चिराग, मांझी-अशोक चौधरी जैसे दलित नेताओं की संपत्ति 400% बढ़ी:बिहार में 46% दलित 6000 भी नहीं कमा रहे, पासवान-मुसहर टोला के लोग बोले-मजदूरी करते मर जाएंगे

दलित संगठन के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस प्रदर्शनकारियों को डिटेल कर रही है

पटना में SC में आरक्षण की मांग को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस डिटेन करके ले जा रही है।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौर्या होटल के पास प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मौर्या होटल का पास रोक दिया है। प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही पुलिस

पुलिस जेपी गोलंबर से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। लोगों से पीछे हटने को कहा जा रहा है। लोग हटने को तैयार नहीं हैं। पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि सबी लौट जाएं।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला बोली- ऊंचे पदों पर बैठे लोग संविधान से छेड़छाड़ कर रहे

प्रदर्शन में पहुंचीं साधना रजक ने कहा कि हमारी मांगें तो बहुत हैं। खैरात में आरक्षण मिला है क्या? ये लोग जो ऊंचे पदों पर बैठकर देश पर राज कर रहे हैं। ये बाबा साहेब की देन है कि वो राज कर रहे हैं। आज यही लोग संविधान से छेड़छाड़ कर रहे हैं। आज देश, राज्य, अन्य राज्य में दलित वंचितों के साथ हो रहा है, युवाओं के साथ हो रहा है, पूरा देश देख रहा है। ये बात हमारे प्रधानमंत्री कह रहे हैं। वही बाबा साहेब की वजह से उस पद पर बैठे हैं। आज वो आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। उनके तो बाल बच्चे है नहीं, लेकिन हमारे देश के गृहमंत्री हैं, उन्होंने इसी आरक्षण की वजह से अपने बेटे को BCCI का चेयरमैन बनाया है। उसका बच्चा कहां पढ़ा है। बाबा साहेब नहीं होते तो ये उस पद पर बैठ नहीं पाते।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलबंर के पास प्रदर्शनकारी डटे हैं

जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारी डटे हैं। एक प्रदर्शनकारी सिर पर कपन बांधकर यहां पहुंचा। कहा कि आरक्षण लागू करो। हम जाति के नाम लोगों की नहीं सुनेंगे। हमारी मांगे पूरी होनी ही चाहिए।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी

पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका है। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। बैरिकेडिंग से कूदकर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहे एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने खदेड़ा।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलबंर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिडेकिंग की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वाटर कैनन की गाड़ी भी खड़ी है।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है

दलित संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भारी पुलिस तैनात है। कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग भी की गई है।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SC में आरक्षण लागू करो…के पोस्टर लेकर उतरे लोग

गांधी मैदान में अंबेडकर और गांधी के पोस्टर लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। इन पर लिखा है- सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू करो। जो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा…के नारे लग रहे हैं।

05:44 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन को लेकर पटना में कंटीले तार लगाए गए हैं

प्रदर्शन को देखते हुए पटना में मेट्रो की शील्ड लगाई गई है। इसके साथ ही बैरिकेडिंग कर के कंटीले तार लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.