रामपुर में कृष्ण शोभायात्रा सहयोगी सम्मानित:80 वर्ष पूरे होने पर उत्सव, भारी बारिश बीच दिखा अपार उत्साह


रामपुर में श्री हरिहर मंदिर पुराना गंज से निकाली गई ऐतिहासिक श्री कृष्ण शोभायात्रा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले दानदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगियों को पटका पहनाकर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। सम्मानित होने वालों में जगन्नाथ चावला, संजय पाठक, पूजा शर्मा, चौकी प्रभारी यादवेंद्र सिंह, नगर पालिका के जेई, विद्युत विभाग से जुड़े कय्यूम खां, यादव सभा के सदस्य सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बावजूद श्री कृष्ण शोभायात्रा का सफल आयोजन सभी के सामूहिक प्रयास और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस बार शोभायात्रा के 80 वर्ष पूरे हुए हैं। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और शोभायात्रा पूरे उत्साह एवं भव्यता के साथ निकाली गई। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने में आयोजकों, दानदाताओं, प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत विभाग तथा समाज के विभिन्न वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महामाया ट्रस्ट के महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यक्रम में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही 80वीं श्री कृष्ण शोभायात्रा को यादगार बनाया जा सका। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, रामौतार पाल, रामचंद्र प्रजापति, सुरेश बाबू प्रजापति, विशाल सैनी, नीटू गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अश्वनी त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *