![]()
यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। आज 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। बुधवार को वाराणसी में जमकर बारिश हुई। सड़कें तालाब बन गईं। दोपहर बाद प्रयागराज, झांसी और गोरखपुर में बारिश हुई। वहीं 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि झांसी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मानसून बिहार बॉर्डर पर महराजगंज जिले के पास तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि 20 से 25 जून के बीच मानसून सोनभद्र के रास्ते यूपी में एंट्री कर सकता है। इन जिलों में है लू का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… 18 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 19 जून: पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है। 20 जून: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। 21 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही के कारण बूंदाबांदी हो सकती है। 22 जून: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज रफ्तार के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यूपी 26 जिलों में लू और बारिश का येलो अलर्ट:1 सप्ताह बाद एक्टिव होगा मानसून, प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा