साइकिल से टकराकर डंपर में घुसी कार, ड्राइवर की मौत:बचकर भागने की कोशिश में हुआ हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल


रायबरेली के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद बेकाबू होकर वह आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, सरेनी थाना क्षेत्र के बोडी खेड़ा (धामपुर) निवासी भरत लाल तिवारी (29) और सागर (सरेनी) निवासी पदमा सिंह (50) पत्नी कुंवर बहादुर सिंह एक क्विड कार (UP 33 BR 6879) से लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे थे। कार बेकाबू होकर साइकिल से टकराई जैसे ही कार गंभीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, वह बेकाबू हो गई। उसने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। इसी दौरान कार पूरी तरह बेकाबू होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह टूट गई और दोनों सवार अंदर ही फंस गए। दो घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 पीआरवी (UP 32 DG 8911) तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को फौरन जतुवा टप्पा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर बृजेश कुमार ने जांच के बाद भरत लाल तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पदमा सिंह के सिर पर गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें शुरुआती इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *