![]()
मेरठ में सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में शामली निवासी 29 वर्षीय युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 15 सितंबर की शाम होटल में आकर रुका था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। गुरुवार सुबह कमरे से तेज दुर्गंध उठने पर होटल कर्मचारियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसमें से दुर्गंध उठ रही थी। मृतक की पहचान विपुल शर्मा पुत्र देवी दत्त शर्मा, निवासी एमएसके रोड, पंजाबी कॉलोनी, शामली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो विपुल का शव फंदे के सहारे लटका मिला। कमरे में पांच बीयर की बोतलें मिलीं
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां बीयर की पांच बोतलें मिलीं। इनमें दो बोतलें भरी हुई थीं, जबकि तीन खाली बताई गई हैं। पुलिस ने कमरे से मिले सामान को जांच के लिए सुरक्षित किया है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास के स्थान से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की। तीन दिन तक किसी ने नहीं देखा बाहर निकलते
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, विपुल शर्मा 15 सितंबर की शाम होटल में आया था और कमरा लेकर रुका था। इसके बाद होटल कर्मचारियों या अन्य लोगों ने उसे कमरे से बाहर आते-जाते नहीं देखा। गुरुवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। उसी रात हो गई थी युवक की मौत
पुलिस के मुताबिक, शव की स्थिति और दुर्गंध को देखते हुए प्रथमदृष्टया आशंका है कि युवक की मौत होटल आने के दिन या उसके आसपास ही हो गई थी। हालांकि मौत का सही समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने युवक का कुछ सामान अपने कब्जे में लिया है। शामली में रह रहे परिवार को सूचना
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब होटल में युवक के आने से लेकर उसके कमरे में रहने तक की जानकारी जुटा रही है। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि विपुल के होटल पहुंचने के बाद उससे कोई मिलने आया था या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
खालसा होटल के कर्मचारियों ने बताया कि युवक ने आकर अपना आधार कार्ड दिखाया था। उसकी फोटो स्टेट उन्होंने ली थी। उसे वक्त उसे देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि वह परेशान है। फिलहाल पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
खबर जल्द अपडेट होगी…
Source link
होटल में फंदे पर लटका मिला युवक, दुर्गंध से खुलासा:15 सितंबर की शाम होटल में रुका था शामली का विपुल शर्मा, बियर बोतल मिलीं