![]()
गोंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ आज गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है। इसके तहत आज गुरुवार शाम 6 से 7 बजे तक जिले में 10 लाख से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभागों को दीये जलाने का लक्ष्य दिया है। इन दीयों को जलाकर ‘विकसित भारत 2027’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। दीये जलाने के लिए कई सार्वजनिक स्थल और मंदिर चिन्हित किए गए हैं। इनमें स्वामीनारायण छपिया मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, झालीधाम आश्रम, रामलीला मैदान, मिश्रौलिया ओवर ब्रिज, केशवपुर पहड़वा ओवर ब्रिज, सोनी गुमटी ओवर ब्रिज, गोंडा मेडिकल कॉलेज, परसपुर चचरी से गौरीगंज मार्ग रोड करनैलगंज, पसका, सरयू घाट, नागेश्वर बाबा आश्रम, अशोकपुर पोखरा, नगर पंचायत तरबगंज, नगर पंचायत बेलसर, हनुमानगढ़ी मंदिर वजीरगंज, अटल आवासीय विद्यालय मनकापुर और गौरा बुजुर्ग मानसरोवर स्थल शामिल हैं। गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद और कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उद्योग विभाग गोंडा द्वारा सभी विभागों को दीये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को दीये जलाने के लिए अलग-अलग लक्ष्य दिए हैं। इनमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को 51,000,दिव्यांगजन विभाग को 15,153,पशुपालन विभाग को 966,खाद्य तथा रसद विभाग को 10,000,बेसिक शिक्षा विभाग को 1,87,000, डूडा विभाग को 551,ग्राम्य विकास विभाग को 2,523,पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 6,57,511, दुग्धशाला विकास विभाग को 86,खेल विभाग को 206, उद्योग विभाग को 1,200,क्षय रोग विभाग को 2,426, समाज कल्याण विभाग को 190,1,230,51,000, 104,रेशम विभाग को 50,गन्ना विकास विभाग को 5,500,महिला कल्याण विभाग को 11,000,महिला कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन कार्यालय को 35,689, ग्राम्य विकास विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को 9,499,कृषि विभाग को 25,250,पंचायती राज विभाग को 1,50,000,श्रम विभाग को 1,000,उद्यान विभाग को 2,300,खादी तथा ग्राम उद्योग विभाग को 300, स्वास्थ्य विभाग को 3,27,000 और 17,519, मत्स्य विभाग को 110,सहकारिता विभाग को 2,400, वन विभाग को 150 और माध्यमिक शिक्षा विभाग को 1,27,800 दीये जलाने का लक्ष्य दिया गया है। डीएम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।
Source link
गोंडा में एक साथ जलेंगे लाखों दीये:पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘विकसित भारत 2027’ का संकल्प