शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ:विकास और कर्मचारी हितों पर दिया जोर

शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रयागराज स्थित निदेशालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और फूलपुर के विधायक दीपक पटेल ने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने…

Read More

'स्मृतियां कभी नहीं मरती' पर प्रयागराज में साहित्यिक विमर्श:कवि अमरजीत राम बोले- यादें संघर्ष की ताकत, वरिष्ठ साहित्यकारों ने की काव्य संग्रह की सराहना

प्रयागराज में रविवार देर शाम प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की ओर से युवा कवि अमरजीत राम के पहले काव्य संग्रह ‘स्मृतियां कभी नहीं मरती’ पर साहित्यिक विमर्श आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, कवियों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान कवि ने अपनी चर्चित कविताओं का पाठ किया, जबकि वक्ताओं ने…

Read More

प्रयागराज में पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि:संगम में आज होगा अस्थि विसर्जन, कलाकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

प्रयागराज में पंडवानी की प्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके अस्थि कलश को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से प्रयागराज लाया गया। सोमवार को संगम में पूरे विधि-विधान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजन, कलाकार, साहित्यकार और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल…

Read More

चौफटका फुट ओवरब्रिज को स्लोपदार बनाने की मांग:प्रयागराज में सांसद ने रेलवे जीएम को लिखा पत्र, साइकिल और ठेले वालों को होगी सुविधा

प्रयागराज के व्यस्त चौफटका रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे फुट ओवरब्रिज को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने नई मांग उठाई। क्षेत्रवासियों ने पुल को सीढ़ीदार बनाने के बजाय प्रयागराज जंक्शन की तर्ज पर स्लोपदार (रैंपयुक्त) बनाने की मांग की है। इस संबंध में इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने उत्तर मध्य रेलवे के…

Read More

शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए 88.5% अभ्यर्थी:यूपीपीएससी की ओर से लखनऊ और प्रयागराज में दो पाली में की गई आयोजित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) की मुख्य परीक्षा- 2025 शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित चार विषयों की इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 88.5 प्रतिशत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोग और जिला प्रशासन ने परीक्षा…

Read More

प्रयागराज में 60 से अधिक सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे:शनिवार को जिले भर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अवैध कब्जों की शिकायतें आईं

प्रयागराज में 60 से अधिक सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान इन अतिक्रमणों की शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इन कब्जों को तत्काल खाली कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।…

Read More

कौशांबी में नीलगाय से बाइक टकराई:व्यवसाई की मौत, भगवतपुर के पास हुआ हादसा

कौशांबी में शनिवार को एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय कपड़ा व्यवसाई गुलाब जायसवाल की मौत हो गई। उनकी बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई थी। गुलाब जायसवाल, करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ला निवासी मंगलदास के पुत्र थे। वह व्यापार के सिलसिले में बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज में उनकी बेटी प्रतियोगी…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे को मिले नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी:डॉ. शिवम शर्मा ने संभाला कार्यभार

उत्तर मध्य रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के रूप में डॉ. शिवम शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के मुख्य यातायात योजना प्रबंधक के पद पर पदोन्नत होने के बाद संभाली है। डॉ. शिवम शर्मा इससे पहले प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन…

Read More

प्रयागराज में संगठनों को साथ लेकर चलाएंगे पौधरोपण का महाअभियान:डीएम की अपील- बारिश के दौरान लगाएं अधिक से अधिक पौधे और उन्हें बचाएं भी

प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण के लिए 12 जुलाई को एक विशाल पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने इस अभियान को एक ‘महा-उत्सव’ के रूप में मनाने का आह्वान…

Read More

MP पुलिस से धक्कामुक्की कर चेन लुटेरे को छुड़ाया:प्रयागराज के करछना में दबिश को पहुंची थी टीम, बैरंग लौटना पड़ा

मध्य प्रदेश के गुना जिले में दर्ज चेन स्नेचिंग के मामले के वांटेड को पकड़ने पहुंची एमपी पुलिस के साथ प्रयागराज के करछना बरांव गांव में मंगलवार सुबह धक्कामुक्की की गई। मौके पर जुटी महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।…

Read More