![]()
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में ट्रक मालिकों और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने जिले में लगातार बढ़ रही ओवरलोड और बाहरी वाहनों की एंट्री को लेकर नाराजगी जताई। ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के चलते बिना रॉयल्टी और ओवरलोड बाहरी वाहन गोंडा में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही एक ही नंबर पर कई वाहनों के चलने का भी गंभीर आरोप लगाया गया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इन मामलों की शिकायत संबंधित विभागों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय ट्रक मालिकों ने बताया कि डीजल, टोल टैक्स और वाहन के पार्ट्स लगातार महंगे होने से पहले ही ट्रांसपोर्ट कारोबार पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में बाहरी वाहनों द्वारा कम रेट पर गिट्टी और मौरंग की बिक्री किए जाने से स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को और अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से ओवरलोडिंग, बिना रॉयल्टी वाहनों और कथित फर्जी नंबर प्लेट के मामलों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पूरे मामले को लेकर अधिकारियों से औपचारिक शिकायत करेंगे। अब देखना होगा कि स्थानीय ट्रांसपोर्टरों की शिकायतों पर संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है और जिले में ओवरलोड एवं बिना रॉयल्टी वाहनों की आवाजाही पर किस तरह लगाम लगाई जाती है।
Source link
करनैलगंज में ट्रक मालिकों की बैठक:बिना रॉयल्टी और ओवरलोड बाहरी वाहनों के जिले में प्रवेश पर जताई नाराजगी