![]()
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन कुल 39,543 उत्तर पुस्तिकाओं में से 1,582 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि परिणाम जल्द घोषित किए जा सकें। 28 जुलाई को हुई थी परीक्षा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को प्रदेश के 92 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 42,078 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 39,543 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,535 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में 19,290 और इंटर में 20,253 परीक्षार्थी हुए शामिल प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 20,851 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 19,290 ने परीक्षा दी, जबकि 1,561 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा हुई। इसमें 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 20,253 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। समयबद्ध तरीके से पूरा होगा मूल्यांकन परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों की 39,543 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। पहले दिन 1,582 कॉपियों की जांच पूरी की गई। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। प्रयास है कि मूल्यांकन समय पर पूरा कर जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए।
Source link
यूपी बोर्ड इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट कॉपियों का मूल्यांकन शुरू:पहले दिन 1,582 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं, 39,543 कॉपियों का होगा मूल्यांकन