![]()
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर आदिवासी आश्रम के पास बिछाया जाल दुद्धी क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय प्रभाकर सहानी ने बताया कि बभनी पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर टीम को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के रघुनाथपुर की ओर से एक गांजा तस्कर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने बभनी थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार शाम करीब 6:39 बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ओडिशा से लाकर प्रयागराज-कौशांबी में करता था सप्लाई गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के गोहानी कलां निवासी 28 वर्षीय पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज, कौशांबी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बभनी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद गांजा और पिकअप वाहन (UP73 AT 0265) को जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एएनटीएफ गाजीपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह तथा बभनी थाने के उपनिरीक्षक मक्खन लाल सहित संयुक्त पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
Source link
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गांजा बरामद:बभनी पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर टीम की संयुक्त कार्रवाई