PM के जन्मदिन पर 76 किलो का केक काटा:प्रयागराज में सेवा के साथ जश्न, मंत्री-DM ने रक्तदान किया, 11 हजार दीप जलेंगे


प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और उत्सव के साथ जन्मदिन मनाया। विनायक सिटी सेंटर में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 76 किलो का केक काटा। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो भी देखा। उधर मंत्री नंदी के साथ डीएम ने बेली अस्पताल में रक्तदान किया।
मंत्री की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए चार दिन तक फिल्म के विशेष शो की व्यवस्था की गई है। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। जिला पंचायत सभागार में लगी विशेष प्रदर्शनी
उधर जिला पंचायत सभागार में सूचना विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, कार्यों और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है। इसे देखने के लिए लोगों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रक्तदान शिविर में मंत्री नंदी और डीएम ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय स्थित राजकीय रक्त केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने अपना नौवां स्वैच्छिक रक्तदान किया। एमपीवीएम विद्यालय की व्याख्याता डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. शैनी तिवारी, पैरामेडिकल छात्रा पल्लवी पांडेय ने भी रक्तदान किया। समापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा, अधीक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय और राजकीय रक्त केंद्र के प्रभारी डॉ. उत्तम सिंह की मौजूदगी में हुआ।
शाम को 11 हजार दीपों से जगमगाएगा प्रेरणा स्थल
उधर शाम को यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणा स्थल पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा। यहां 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके बाद श्रृंग्वेरपुर धाम में भी 11 हजार दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। दोनों आयोजनों में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *