मेरठ में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 'खेती बचाओ अभियान' चलाया


मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा “खेती बचाओ अभियान” के तहत जीरो बजट गौ-आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रनिर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे जनसंपर्क अभियान का हिस्सा थी। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के साथ प्राकृतिक खेती, भूमि की उर्वरता के संरक्षण, लागत में कमी, देसी गौ-आधारित कृषि पद्धति, किसानों की आय में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि प्राकृतिक खेती केवल कृषि पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और कृषि की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के किसान आत्मनिर्भर, समृद्ध और टिकाऊ कृषि व्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता, झारखंड प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पद्म श्री से सम्मानित प्रगतिशील किसान भारत भूषण त्यागी मुख्य वक्ता थे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व विधायक रणवीर राणा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला, भाजपा जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, मेरठ महानगर महामंत्री विनय पराशर, उपनिदेशक कृषि निलेश चौरसिया और जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *