![]()
मेरठ के ताला फैक्ट्री क्षेत्र के एक परिवार की नैनीताल यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। बुधवार को नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी क्षेत्र के पास 28 लोगों से भरी टेंपो ट्रैवलर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ताला फैक्ट्री निवासी अनीस अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ तीन-चार दिन पहले नैनीताल घूमने गए थे। बुधवार को सभी लोग मेरठ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते में एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल 28 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। पहाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित होने की आशंका कालाढूंगी कोतवाली के प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पहाड़ी मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। मेरठ में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ के ताला फैक्ट्री क्षेत्र में मातम छा गया। परिजन रातों-रात हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़ जुटी हुई है और सभी घायल रिश्तेदारों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। ————————- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली- बदनाम किया जा रहा:SIT तीसरे दिन जांच के लिए पहुंची, BJP नेता बोले- बिना आग धुआं नहीं उठता अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। उन्होंने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। पूरी खबर पढ़ें
Source link
मेरठ के 28 यात्रियों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी:2 की मौत, 24 घायल; सभी नैनीताल से लौट रहे थे