![]()
मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। उनके आगमन पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई। विंध्याचल पहुंचने के बाद जलशक्ति मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और निरंतर विकास की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। दर्शन-पूजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
Source link
मिर्जापुर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह:मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, जन कल्याण की कामना की