झरर-घाट के पास ट्रक खराब होने से 10KM लंबा जाम:ललितपुर में तीन घंटे फंसे रहे वाहन, हटने के बाद वाहनों को निकालना शुरू


ललितपुर-झांसी बॉर्डर पर झरर घाट के पास शनिवार रात करीब 8 बजे हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया। इससे दोनों तरफ करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। झांसी की ओर मध्य प्रदेश के बसई गांव तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जबकि दूसरी तरफ तालबेहट तक गाड़ियां फंसी रहीं। कई वाहन चालक करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक के बीच खराब हुआ ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरर घाट के पास सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों को वन-वे करके निकाला जा रहा था। इसी दौरान ट्रक खराब हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रात 10:30 बजे हटाया गया ट्रक जाम की सूचना मिलने पर रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात 10:30 बजे खराब ट्रक को हाईवे से हटवाया। इसके बाद आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को निकालने का काम शुरू किया गया। रात 11 बजे तक गाड़ियों को एक-एक करके निकाला जा रहा था। तालबेहट थाना प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि खराब ट्रक को हाईवे से हटा दिया गया है और रास्ता साफ करा दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *