बुर्का पहने महिला ने काली मंदिर में की पूजा, VIDEO:बोली- अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव हुआ; मैं पूरी तरह से ठीक हुई


अमरोहा में बुधवार को मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर शहर के काली मां मंदिर पहुंची। महिला ने मंदिर में मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे पूजा करते देखा। मामले का वीडियो बुधवार शाम को सामने आया है। हालांकि यह किस दिन का है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मढैया गांव की रहने वाली रुखसार शहर के काली मां मंदिर पहुंची। बुर्का पहने रुखसार ने मंदिर में मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। महिला के मंदिर पहुंचने की खबर के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। दर्शन कर की पूजा-अर्चना रुखसार ने मंदिर में मां काली के दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उस समय मंदिर में मौजूद लोगों ने महिला को पूजा करते देखा। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। आध्यात्मिक अनुभव होने की कही बात रुखसार के मुताबिक, उसे कुछ समय से अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव हो रहा था। इसी वजह से वह काली मां के मंदिर पहुंची। पूजा के बाद उसके ठीक होने का दावा भी किया जा रहा है। महिला के मंदिर पहुंचने और पूजा करने का वीडियो सामने आया है। महिला के मंदिर में पूजा करने की घटना को लोग धार्मिक सद्भाव से जोड़कर देख रहे हैं। अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब की भी चर्चा हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *