UPSSSC PET 2026 Exam Date Schedule

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष पीईटी की लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी।

.

​दो पालियों में होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार, यह परीक्षा तीनों दिन दो-दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय सारिणी की गई है।

  • ​प्रथम पाली (पूर्वाह्न): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • ​द्वितीय पाली (अपराह्न): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

​एडमिट कार्ड पर अपडेट

आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना (विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026) में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा।

इसके पहले आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET-2026) के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी थी। अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की तारीख तया की गई थी। जबकी इसका नोटिफिकेशन 1 अगस्त को जारी किया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *