बरवार गैंग के दो इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़े:बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी, 15 साल से लूट-छिनैती में थे सक्रिय


लखनऊ में यूपी एसटीएफ बरवार गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ फील्ड यूनिट अयोध्या ने लखनऊ के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास से दोनों को दबोचा। एसटीएफ को इनामिया अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना पर विभिन्न इकाइयों को अभिसूचना संकलन के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में एसटीएफ फील्ड इकाई अयोध्या सूचना जुटा रही थी। उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में टीम लखनऊ में सुरागरसी कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बरवार गैंग का सरगना अपने साथी के साथ बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम ने दोनों आरोपियों—हरिशचन्द्र और सोहनलाल—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बरवार गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से लूट, चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह 4-5 सदस्यों का है, जो बैंक से पैसा निकालने वाले या सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों पर नजर रखते हैं। मौका मिलते ही टप्पेबाजी करते हैं और विरोध होने पर सुनसान स्थान पर हमला कर नकदी व जेवरात लूट लेते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *