फतेहपुर में बैठक व सम्मान समारोह:भाऊपुर स्थित हीरानंद कुटी आश्रम में सामाजिक संगठनों ने लगाए पौधे


फतेहपुर जिले के मलवा विकास खंड के भाऊपुर स्थित हीरानंद कुटी आश्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के एक संयुक्त कार्यक्रम में सम्मान समारोह किया। यहां पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण और जल बचाव के लिए मुहिम चलाने पर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने चौडगरा प्रेस क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष राकेश गुप्ता उर्फ परागी समेत सभी पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जगन्नाथ प्रभु के फटका पहनाकर सम्मानित किया। बेल का पौधा लगाया पूर्वीन माता सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार ने पूर्विन माता का चित्र सभी अतिथियों को भेंट किया। समाजसेवी शिवशंकर सिंह रिंकू परिहार ने माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ भाजता नेता, समाजसेवी संतोष तिवारी ने आश्रम परिसर में बेल का पौधा अभिषेक त्रिपाठी के साथ रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने जल बचाव के लिए संदेश देते हुए सभी से जल बचाने की मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की। ये रहे मौजूद इस मौके पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक रजनीकांत अनी अवस्थी, दीपक पाण्डेय, शिवम सिंह गौतम, अमित पटेल, शुभम गुप्ता, शिवनारायण सिंह गौतम, दीपक सिंह चौहान, मुकेश सिंह, ज्ञानू सिंह, भूपेंद्र तिवारी, लवलेश पांडेय, उपेंद्र सिंह, रामप्रकाश सविता, सुशील यादव, तूफान शुक्ला, सौरभ बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *