![]()
कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा में रविवार शाम 28 साल की महिला चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उसकी तीन साल की बेटी परी और छोटी बहन अंजलि उसके साथ खाना खा रही थीं। आरोप है कि बहन सरोजनी के ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद के चलते दो सगे भाई बाइक से घर पहुंचे और सरोजनी के बारे में पूछने लगे। विरोध करने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला को गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में से एक को जानकारी मिली थी कि उसके भाई संतोष के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। इसी नाराजगी में वह अपने साथी के साथ चांदनी के घर पहुंचा था। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बहन के ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद चांदनी शक्ति चौरा निवासी दिव्यांग ओमप्रकाश कुशवाहा की बेटी थी। परिवार में उसकी मां सुशीला देवी, बहनें रोशनी, सरोजनी, अंजलि और भाई युवराज हैं। परिजनों के मुताबिक, चांदनी की बहन सरोजनी की शादी उन्नाव के कल्लूपुरवा निवासी संतोष से हुई थी। आरोप है कि संतोष शराब के नशे में सरोजनी के साथ मारपीट करता था। करीब दो साल पहले सरोजनी ने पति के खिलाफ तलाक और दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह कैंट स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच नाराजगी बनी हुई थी। घर में घुसकर सरोजनी के बारे में पूछा परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम संतोष का भाई विनोद एक युवक के साथ बाइक से चांदनी के घर पहुंचा। दोनों ने जबरन गेट खोलकर घर में प्रवेश किया और सरोजनी के बारे में पूछने लगे। चांदनी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान विनोद ने तमंचा निकालकर चांदनी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक से भागे घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। घर में मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में बोला- बदला लेने पहुंचा था पुलिस की पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि उसके भाई संतोष के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। इसी बात से नाराज होकर वह अपने साथी के साथ वहां पहुंचा था। उसका कहना है कि वह सरोजनी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान चांदनी से उसकी कहासुनी हो गई और गुस्से में उसने गोली चला दी। दोनों भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने मामले में संतोष और विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना में उनके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति की क्या भूमिका थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर में बेटी के सामने मां की गोली मारकर हत्या:ससुराल पक्ष से विवाद में दो भाइयों ने घर में घुसकर मारी गोली, दोनों गिरफ्तार