प्रेमिका से शादी की जिद के लिए टावर पर चढ़ा:दो शादियां हो चुकी हैं, दो बच्चे भी हैं; परिजनों के मनाने पर नीचे उतरा था


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पतिझिया गांव के अनिल कुमार (26) घर से करीब 40 किलोमीटर दूर बैरियर चौराहा स्थित टावर पर चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। किशोरी से अफेयर का दावा
बताया गया कि युवक का मल्हीपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के मुताबिक, किशोरी के गांव में उसका ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान उसकी किशोरी से जान-पहचान हुई और दोनों के बीच अफेयर हो गया। 27 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा
पिछले महीने दोनों के घर से चले जाने के बाद किशोरी के पिता ने मल्हीपुर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने 27 जुलाई को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। युवक का कहना है कि किशोरी से अलग होने के बाद वह परेशान था और इसी वजह से उसने टावर पर चढ़ने का फैसला किया।
परिजनों के पहुंचने पर टावर से उतरा
पुलिस और परिजनों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। युवक प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों के पहुंचने और समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। युवक की दो शादियां हो चुकी हैं
पुलिस के मुताबिक, युवक के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार युवक पहले से शादीशुदा है। उसकी दो पत्नियां हैं और एक पत्नी से दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह किशोरी से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिस ने हिरासत में लिया
टावर से उतरने के बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। भिनगा क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि पूछताछ में युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी की जिद में टावर पर चढ़ने की बात स्वीकार की है। युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *