![]()
प्रतापगढ़ में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ₹61,450 का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल खोलने पर उसमें लैपटॉप की जगह पत्थर निकला। कंपनी ने शिकायत स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ की कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर, चिलबिला निवासी व्यक्ति ने एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से ₹61,450 का लैपटॉप ऑर्डर किया था। तय समय पर पार्सल मिलने के बाद जब उन्होंने उसे खोला तो अंदर लैपटॉप की जगह पत्थर रखा मिला। यह देखकर वह हैरान रह गए। वीडियो रिकॉर्डिंग बनी सबसे बड़ा सबूत पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पार्सल खोलते समय पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। यही वीडियो बाद में उनके लिए अहम सबूत साबित हुआ। उन्होंने तुरंत ऑनलाइन कंपनी के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कंपनी ने यह कहते हुए मदद करने से इनकार कर दिया कि उनकी ओर से सभी प्रक्रियाएं सही तरीके से पूरी की गई थीं। साइबर थाने में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई कंपनी से समाधान नहीं मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की और संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक तकनीकी और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। साइबर थाना प्रतापगढ़ की लगातार पैरवी और प्रभावी कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसके ₹61,450 की पूरी राशि वापस दिला दी गई। रिफंड मिलने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की अपील- पार्सल खोलते समय जरूर बनाएं वीडियो साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पार्सल खोलते समय वीडियो रिकॉर्डिंग अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें या नजदीकी साइबर थाने में संपर्क करें।
Source link
प्रतापगढ़ में लौपटॉप की जगह पार्सल से निकला पत्थर:कंपनी ने किया इनकार, पीड़ित के 61 हजार साइबर पुलिस ने वापस कराए