उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के नेतृत्व में शुक्रवार को DIOS कार्यालय पर एक दिवसीय विशाल धरना दिया। आगरा शिक्षक संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और डीआईओएस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
.

शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का DIOS कार्यालय पर घरना प्रदर्शन करते हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षकों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। धरने के दौरान नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो शिक्षक सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष भोज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार में शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं हो रहे। विभागीय भ्रष्टाचार बढ़ने और शिक्षकों के प्रति नकारात्मक रवैये से शिक्षकों में भारी निराशा और आक्रोश है।
वर्षों से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं भी खतरे में हैं। इसीलिए शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को अपनी 14 मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई, तो इसके लिए आगे रणनीति बनाएंगे। और सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।