13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था


लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। बच्ची के माता पिता ने बताया कि दो दिन पहले अचानक बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद वो जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद उसने अपनी मां को दर्द का बताया। मां ने बच्ची का पेट दबाया तो उसे शक हुआ कि उसके पेट में बच्चा है। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि एक रिश्तेदार सात महीने पहले दो बार और दूसरे युवक ने छह महीने पहले कई बार उसका रेप किया। एक युवक पीड़िता से राखी भी बंधवाता रहा है। मां बेटी को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने कह दिया कि बच्ची सात महीने की प्रेग्नेंट है। घर आए तो आरोपी युवक व उसके परिवार ने समझौता करने का दबाव डाला। हालांकि, बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जुर्म की कहानी, पीड़िता के पिता की जुबानी … FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना डिवीजन नंबर-6 की एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का आज मेडिकल करवाया जाएगा। बच्ची की प्रेग्नेंसी को लेकर डॉक्टर का ओपिनियन लिया जाएगा। उसके हिसाब से आगे का ट्रीटमेंट किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *