![]()
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कस्बे में सोमवार को 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने भी हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। लगातार दो आत्महत्याओं से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मेरठ के जानी थाना क्षेत्र स्थित बाफर गांव निवासी सौरभ पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सूरजपुर कस्बे में किराये के कमरे में रह रहा था। कमरे में पंखे से लटका मिला शव सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम कुंज, गुरुद्वारा वाली गली स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सौरभ का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। दो दिन पहले पत्नी ने हॉस्टल से कूदकर दी थी जान पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले नॉलेज पार्क क्षेत्र में सौरभ की पत्नी ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों ने करीब आठ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद पत्नी ने शनिवार को आत्मघाती कदम उठा लिया था। पत्नी की मौत के बाद तनाव में था सौरभ प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी की मौत के बाद सौरभ मानसिक तनाव में था। यह भी बताया जा रहा है कि मृतका के परिजन उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पत्नी की मौत के 2 दिन बाद पति का सुसाइड:ग्रेटर नोएडा कमरे में फंदे से लटका मिला शव, प्रेम विवाह के 8 महीने बाद दो परिवारों में मातम