गोमती नगर में सजा गणेश महोत्सव:शिव वाटिका पार्क बना भक्ति केंद्र, प्रतिमा विसर्जन संग होगा विशाल भंडारा


लखनऊ के गोमती नगर में श्री गणेश उत्सव महासमिति द्वारा विनम्र खंड-2, गोमती नगर स्थित शिव वाटिका पार्क के सामने श्री गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को प्रातः पूजा एवं प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल भगवान श्री गणेश की आरती की जा रही है। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। 16 सितंबर को प्रातः आरती के उपरांत भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन में समिति के अध्यक्ष शिवेश प्रकाश द्विवेदी, सचिव राहुल कुमार गोला, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, शशि पर्वत, राकेश श्रीवास्तव, रजनीश कुमार, बबलू सिंह, अभिषेक सिंह बघेल, अभिषेक दुबे, रविन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, राकेश सिंह, विवेक शुक्ला, भूपेंद्र राय, सचिन द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता एवं सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है। महोत्सव में क्षेत्र के लोगों की उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *