![]()
कानपुर में बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक रविदासपुरम, गुजैनी स्थित छठी मइया घाट के पास नहर सफाई से निकली सिल्ट डाले जाने की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से नहर की सफाई का काम कराया जा रहा था। इस दौरान निकाली गई सिल्ट को घाट के बनी बेदी के आसपास डाले जाने की की तैयारी थी। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मैथानी ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से फोन पर बात कर जानकारी दी, पोकलैण्ड लेकर पहुंचे कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि आस्था स्थल के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं, “तुरंत यहां से निकल जाएं। मैं बाहर हूं, घाट और हमारी आस्था से खिलवाड़ न करें। सफाई की कोई भी सिल्ट घाट पर नहीं गिराई जाएगी।” बोले- यह छठी मइया पूजन का घाट है वीडियो में विधायक मैथानी काफी नाराज दिखाई देते हैं। उन्होंने फोन पर कहा, “ये छठी मइया पूजन का घाट है। यहां बिल्कुल भी सिल्ट नहीं पड़नी चाहिए। यहां प्रतिवर्ष बेदियां बढ़ाई जाती हैं। इस मामले में बिल्कुल समझौता नहीं करूंगा। जिसे जो करना है, आगे जाकर करे, लेकिन यहां सिल्ट नहीं डालिए।” उन्होंने आगे कहा कि छठी मइया के घाट पर जरा भी छेड़छाड़ हुई तो यह ठीक नहीं होगा। “हमारी आस्था पर चोट मत पहुंचाइए। अपना पोकलैंड आगे ले जाइए। घाट के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।” अधिकारियों से बात कराने को कहा विधायक ने कर्मचारियों से कहा कि यदि जरूरत पड़े तो काम बंद कर दिया जाए और अधिकारी उनसे सीधे बात करें। उन्होंने कहा, “अधिकारी से कहिए कि हमसे बात करें। यहां से पोकलैंड हटाइए। छठी मइया के घाट को जरा सा भी छूना नहीं है। एक भी बेदी टूटनी नहीं चाहिए, बस यह समझ लीजिए।” स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी घाट से जुड़े स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हर वर्ष छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। घाट पर बनी बेदियां और पूजा स्थल लोगों की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में घाट के आसपास सिल्ट डालने की सूचना से लोगों में नाराजगी थी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद घाट के पास सिल्ट न डालने की बात कही गई है। सुरेन्द्र मैथानी दैनिक भास्कर से बोले विधायक ने कहा कि जानकारी मिली थी, कि सफाई की सिल्ट को घाट के आस-पास डालने की तैयारी है। जिसके बाद मैने फोन पर बात की। क्योकि शहर के बाहर था, मैंने सख्त लहजे में कहा कि छटी मइया की बनीं बेदी की टूट-फूट कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसलिए यहां से तुंरत जाइये, पोकलैंड आगे ले जाइए। कर्मचारी हैं , तो अपने अधिकारियों से कहिए कि यहां पर किसी भी तरह से काम नहीं सिल्ट नहीं डालने दी जायेगी।
Source link
BJP विधायक का फोन पर फटकार लगाते VIDEO:सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से बोले- तुरंत पोकलैंड लेकर निकल जाइए, घाट पर बेदी न तोड़ना