गोंडा में धरने पर बैठे अपनी जनता पार्टी के नेता:प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, विनोद साहनी के घर जाना चाह रहा था प्रतिनिधि मंडल


गोंडा में अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। ये नेता आज मंगलवार दोपहर 2 बजे विनोद साहनी हत्याकांड के परिजनों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें कर्नलगंज तिराहे पर रोका। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज होकर सुभाष चंद्र लहरी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ गोंडा-लखनऊ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। वहां उनसे बातचीत की जा रही है। वहीं, युवा मोर्चा अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद पुलिस को चकमा देकर दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने फतेहपुर कोटना गांव के पास पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। वह भी रास्ते में धरने पर बैठ गए थे, जिन्हें बाद में करनैलगंज कोतवाली ले जाया गया। दरअसल, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव भेजा था। उन्हें परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल, इन नेताओं को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी सुभाष चंद्र लहरी ने कहा कि पीड़ितों,वंचितों,दलितों की आवाज सरकार दबाने का काम कर रही है जिस तरीके से हत्याकांड हुआ है। परिजनों से पुलिस मुलाकात नहीं करने दे रही है परिजनों की आवाज दबाने का काम कर रही है हम लोग मिलने जा रहे थे कोई बात करने नहीं जा रहे थे। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद ने कहा कि हम लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार को पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी। हम लोग नियम के हिसाब से जा रहे थे लेकिन हम लोगों को रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री के इशारे पर हम लोगों को नहीं मिलने दिया जा रहा है। परिवार की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है हम लोग मदद करने जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी सुभाष चंद्र लहरी ने कहा कि पीड़ितों, वंचितों, दलितों की आवाज सरकार दबाने का काम कर रही है, जिस तरीके से हत्याकांड हुआ है। परिजनों से पुलिस मुलाकात नहीं करने दे रही है परिजनों की आवाज दबाने का काम कर रही है हम लोग मिलने जा रहे थे कोई बात करने नहीं जा रहे थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *