सहारनपुर में मस्जिद गिराने के विरोध में प्रदर्शन:सीपीआई ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया, दोबारा बनाने की मांग की


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 5 सितंबर को सहारनपुर में जिस मस्जिद को गिराया गया था, उसकी जमीन याकूब खान और वाहिद खान के नाम पर दर्ज है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मस्जिद का निर्माण 1911 में हुआ था, जबकि सहारनपुर कलेक्ट्रेट बहुत बाद में बना। उनके अनुसार, सभी सबूत मस्जिद के पक्ष में हैं, इसलिए इस मामले में हुई गलतियों को सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मस्जिद को गैरकानूनी तरीके से गिराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि मस्जिद को अपील के लिए 30 दिन का समय न देना न्याय व्यवस्था में गलत दखल है। सीपीआई ने मांग की कि मस्जिद को उसी जगह पर दोबारा बनाया जाए और पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, बनारसी सोनकर, जगन्नाथ मौर्य, रामलाल यादव, ज्वाला प्रसाद, सुनील श्रीवास्तव, मनोज कुमार, पंधारी यादव, श्यामलाल, मोहम्मद अख्तर, भुलाल पाल समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *