नोट बिछाकर सोने वाली हथियारों की भी शौकीन:खुद को लव जिहाद का शिकार बताया, प्रयागराज में पति बोला- 4 शादियां कीं


प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी देने के बाद से पल्लवी सिंह चर्चा में है। 500 के नोट बेड पर बिछाकर रील बनाने वाली 32 साल की पल्लवी को हथियारों का भी शौक है। रील्स और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अभी भले ही पल्लवी सुर्खियों में हो, लेकिन विवादों से उसका पुराना नाता रहा है। उसके खिलाफ करीब 14 केस दर्ज हैं। पति मोहम्मद आलम का आरोप है कि पल्लवी पहले तीन शादियां कर चुकी है। कई और लड़कों से भी उसके संबंध हैं। वह दूसरों के पैसों से लग्जरी जिंदगी जी रही है। वहीं, पल्लवी खुद की कहानी ‘केरल स्टोरी’ से जोड़ रही है। पढ़िए पल्लवी से जुड़ी पूरी कंट्रोवर्सी… पल्लवी के चीकू-स्वीटी जैसे कई नाम, तीन आधार कार्ड भी पल्लवी सिंह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। अभी प्रयागराज के फाफामऊ में रहती है। 2 मई की दोपहर वह फाफामऊ के बसना नाला के पास बनी 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 9 घंटे चले ड्रामे के बाद उसे उतारा जा सका था। अब पल्लवी और उसका पति एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पल्लवी को हथियारों के साथ भी रील बनाने का शौक है। पेशे से खुद को वकील बताने वाले उसके पति मोहम्मद आलम का कहना है कि पल्लवी के चीकू, स्वीटी जैसे कई नाम हैं। पल्लवी ने कई लड़कों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें लगा रखी हैं। उसने तीन अलग-अलग नामों से आधार कार्ड भी बनवा रखा था। चार शादी कर चुकी है पल्लवी पल्लवी और मोहम्मद आलम की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। मोहम्मद आलम का दावा है कि पल्लवी कई शादियां कर चुकी है। 2018 में पल्लवी ने पहली शादी बिहार के रहने वाले देव आनंद के साथ की। बिहार में कुछ महीने रही फिर बलिया वापस लौट आ गई। उसके बाद 2019 में प्रयागराज के धूमनगंज के रहने वाले वीरू यादव से शादी की। उसके साथ करीब 4 महीने रही। इसके बाद प्रयागराज नैनी के रहने वाले दीपक पाल के साथ चली गई। पति मोहम्मद आलम का दावा है कि उसने कई बार पल्लवी को दूसरे लड़कों के साथ देखा है। पति के अनुसार, वह खुद भी उस पर लाखों रुपए खर्च कर चुका है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पल्लवी लोगों को ब्लैकमेल करती है और उनसे पैसे वसूलती है। 14 से ज्यादा केस दर्ज पल्लवी के खिलाफ 14 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आ रही है। इससे पहले पति से विवाद के दौरान उस पर गोली चलने की भी घटना हुई थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और वे फिर साथ रहने लगे। पति ने यह भी बताया कि दो दिन पहले लखनऊ के कैंट क्षेत्र की पुलिस उसे गिरफ्तार कर लाई थी, लेकिन एक ही दिन में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद उसने घर पर कब्जा करने के उद्देश्य से टंकी पर चढ़कर यह कदम उठाया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पल्लवी पति पर लगा रही लव जिहाद का आरोप वहीं, पल्लवी अपने सोशल मीडिया पर अब स्टोरी शेयर करते हुए अपनी कहानी को फिल्म ‘केरल स्टोरी’ से जोड़ रही है। वह अपने ही पति के खिलाफ आरोप लगा रही है। उसका पति आलम मुस्लिम है। ऐसे में वह खुद को लव जिहाद का शिकार बता रही है। थानाध्यक्ष कंबोद सिंह ने बताया- पल्लवी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। नोटों के साथ सामने आई तस्वीर के संबंध में भी उससे पूछताछ की जा रही है। ——————– सहेली के बेटे को नहर में धक्का देकर मार डाला:35 साल की दोस्ती, सहारनपुर में स्कूटी से घुमाने के बहाने ले गई सहारनपुर में एक महिला ने अपनी ही सहेली के 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसका सहेली से 6 लाख रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। नाराज महिला ने 1 मई को घर के बाहर टहल रहे बच्चे को घुमाने के बहाने स्कूटी पर बैठाया। फिर उसे 8 किमी दूर बड़ी नहर के पास ले जाकर धक्का दे दिया। पूरी खबर पढ़िए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *