''मरीजों को होगी परेशानी तो बर्दाश्त नहीं करेंगे'':अनूपशहर CHC में बदसलूकी पर भड़के BJP विधायक, सरकारी डॉक्टर को दी खड़े-खड़े FIR की धमकी


बुलंदशहर के अनूपशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के पहले दिन अनूपशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों के रवैये और अव्यवस्थाओं से नाराज अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा का पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर हिमेश मित्तल को चेतावनी देते हुए कहा, “यदि आप पेशेंट को परेशान करेंगे या दुर्व्यवहार करेंगे तो I can’t tolerate this! हम यहीं खड़े-खड़े आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देंगे। 2 घंटे से बिना व्यवस्था बैठे थे कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगर अध्यक्ष सीपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वे पिछले 2 घंटे से सीएचसी परिसर में बैठे थे, लेकिन कोई भी मेडिकल स्टाफ उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। कार्यकर्ताओं के लिए न तो पीने के पानी का उचित इंतजाम था और न ही बैठने का। हद तो तब हो गई जब विधायक के आने की खबर मिलते ही आनन-फानन में कमरे का एसी चालू किया गया। ​ निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां विधायक के अस्पताल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं बैठते, मरीजों के साथ गलत व्यवहार करते हैं और परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि काम के सिलसिले में आने पर डॉक्टरों ने उसके खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में तहरीर दे दी। इस बात पर विधायक भड़क उठे और उन्होंने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई समस्या थी तो उनसे शिकायत करनी चाहिए थी, कार्यकर्ता पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ से की शिकायत, जांच का आश्वासन विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अस्पताल और डॉक्टरों को लेकर शिकायतें मिली थीं। इस पूरे मामले को लेकर बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से वार्ता की गई है और अव्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। ​दूसरी ओर, सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के आरोपों को निराधार बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा बताई गई कमियों और शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *