![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा एवं मानवता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मसानी चौराहा स्थित बृजवासी चैरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य रक्तदान रक्तदान शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश मिलता है। उन्होंने युवाओं से ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।शिविर के संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार की देखरेख में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। सेवा संकल्प अभियान के संयोजक राम किशन पाठक एवं सह संयोजक दीपक गोला ने भी आयोजन में सहभागिता की। जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल रक्तदान शिविर के पश्चात मंत्री संदीप सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं सीएमएस नीरज अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।भाजपा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा भावना से जोड़ते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान एवं फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर विनीत शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, विजय शर्मा,सुधांशु खंडेलवाल, अमित गोयल, गोविंद शर्मा, धीरेंद्र सिंह, अशोक यादव, निखिल गर्ग, यश गौतम, मनप्रीत सिंह, अरविंद ठाकुर, देवेंद्र कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों में हिमांशु वर्मा, हनु भार्गव, शुभम भारद्वाज, नंद किशोर, अजय शर्मा सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 39 में श्री कृष्ण जन्मभूमि गेट नं. 3 के समीप यादव चौराहा पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ स्वच्छता एवं श्रमदान के साथ किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, पार्षद नीरज वशिष्ठ, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। दुकानदारों को किया जागरूक अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त, पार्षद एवं नगर निगम की IEC Team द्वारा क्षेत्र के दुकानदारों एवं नागरिकों से संपर्क कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने और आसपास गंदगी न फैलाने की अपील की गई।
Source link
PM के जन्मदिवस पर भाजपा ने मनाया सेवा पर्व:76 यूनिट रक्तदान कर मरीजों को बांटे फल, सेवा कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ