![]()
संभल के गुन्नौर क्षेत्र में निजी ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पथराव के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस भी निशाने पर आ गई, जिसमें दो कांस्टेबल घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के घुरघड़ियां गांव की है। ऋषिपाल और राजपाल (पुत्र मलखान) का कालिका प्रसाद, सुभाष, बलवीर और रामबहादुर (पुत्र ओमप्रकाश) के पक्ष से निजी ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल अमन कुमार और पंकज कुमार घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज आया सामने गुरुवार रात करीब 8 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक पक्ष के लोगों को दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। पुलिस वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 20 जुलाई को भी हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। घायल ऋषिपाल ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विवाद की वजह निजी ट्यूबवेल के पानी का बंटवारा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। एसआई सुभाष तोमर से रिपोर्ट तलब की गई है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों में पथराव, VIDEO:बीच-बचाव में दो सिपाही घायल, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश