भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को 'जोकर' बताया:कहा- उनके PM बनने की कल्पना नहीं, सपा की रथयात्रा पर भी टिप्पणी की


सम्भल में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने रविवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी को ‘जोकर’ बताते हुए कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। हरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हरेंद्र सिंह ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने की बात कही थी, जिस पर राहुल गांधी ने उनकी नकल उतारकर मजाक उड़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना वरिष्ठों के प्रति राहुल गांधी के सम्मान पर सवाल उठाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी में संस्कारों की कमी है, जबकि भारतीय समाज में बड़ों का सम्मान करने की परंपरा है। प्रेसवार्ता में उनसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों और समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा के बारे में पूछा गया। इस पर हरेंद्र सिंह ने कहा कि सपा ने अपने रथ का रंग भगवा किया है, जिसे भाजपा की जीत के तौर पर देखा जाना चाहिए। भाजपा में अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर भाजपा नेताओं ने सनातन और भगवा का विरोध करने का आरोप लगाया था, अब उन्हें उसी का सहारा लेना पड़ रहा है। हरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी सनातन धर्म को लेकर पहले की गई टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी को रथ यात्रा निकालने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहते हैं। पार्टी का ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान भी इसी मकसद से चलाया जा रहा है, जिसके तहत कार्यकर्ता सेवा के काम लेकर जनता तक पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों के आवेदन पर भी सवाल पूछा गया। हरेंद्र सिंह ने साफ किया कि भाजपा में अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगा, सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी उसे चुनाव जिताने की होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *