अंडर-19 दूसरा वनडे- आर्यवीर सहवाग हाफ सेंचुरी से चूके:47 पर रन आउट हुए, यशबर्धन का शतक; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 342 का टारगेट दिया


भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे दूसरे अंडर-19 वनडे में 50 ओवर में 3 विकेट पर 342 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 47 रन बनाकर रन आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए। वहीं, यशवर्धन चौहान ने शतक लगाया, जबकि वीके विनीत ने 87 रन की पारी खेली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 343 रन का टारगेट रखा। यशबर्धन ने 122 रन की पारी खेली यशबर्धन चौहान ने 100 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। वीके विनीत ने 92 गेंदों पर 87 रन बनाए, जबकि आर्यवीर सहवाग 48 गेंदों पर 47 रन बनाकर रन आउट हुए। कुशाग्र ओझा ने 20 गेंदों पर 34 रन और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 29 गेंदों पर 11 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 9 और मनाल चौहान ने 1 रन का योगदान दिया। यशवीर गौड़ 2 और चिगुरुपति वेंकटा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। आर्यवीर ने पहले वनडे में 28 रन बनाए थे भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले यूथ वनडे में 7 रन से हराया था। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? इसका जवाब सिर्फ भूगोल से नहीं मिलता। किसी देश की एशियन गेम्स में भागीदारी उसके इतिहास, खेल संस्थाओं की सदस्यता, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीतिक परिस्थितियों से भी तय होती है। और यहीं से इन तीनों देशों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाती है। पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *