![]()
जालौन के उरई में राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र-छात्राओं का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे छात्र ओपीडी गेट पर एकत्र हुए और मारपीट की घटना में शामिल एमबीबीएस इंटर्न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम को छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन घटना में घायल नर्सिंग छात्रों को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है, जबकि एमबीबीएस इंटर्न का बचाव किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई होने तक उनका धरना जारी रहेगा। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नर्सिंग छात्रों और एमबीबीएस इंटर्न के बीच मारपीट हुई थी। नर्सिंग छात्रों ने ड्यूटी के दौरान मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। ज्ञापन में छात्रों ने संबंधित इंटर्न के खिलाफ जांच, कार्रवाई और जांच पूरी होने तक ड्यूटी से निलंबित करने की मांग की।
Source link
जालौन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रों का धरना:दूसरे दिन भी कार्रवाई की मांग जारी, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया