![]()
“बरेली में कोई दंगा हुआ ही नहीं था, बल्कि दंगा तो लोगों ने बचाया था।” यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मौलाना तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने जानबूझकर भीड़ पर लाठीचार्ज करवाया, लोगों को पिटवाया और झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय जनता की समझदारी से बरेली का माहौल बिगड़ने से बचा। फतेहगढ़ जेल में मौलाना को तन्हाई में रखकर किया जा रहा प्रताड़ित
अजय राय ने कहा कि इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को फतेहगढ़ जेल में तन्हाई में बंद करके रखा गया है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से इस परिवार के साथ खड़ी है। सरकार पूरे परिवार और संगठन को दबाव में लेने के लिए बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट से मौलाना को जल्द राहत और न्याय मिलेगा। एक साल बाद तौकीर रजा के घर पहुंचा कोई बड़ा राजनीतिक नेता
26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल के बाद से मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। लगभग एक साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार प्रदेश स्तर का कोई बड़ा नेता उनके घर पहुंचा। अजय राय ने मौलाना के बेटे और अन्य परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। राय ने कहा कि यह कोई सियासी यात्रा नहीं बल्कि पीड़ित परिवार को संबल देने की एक मानवीय कोशिश थी।
Source link
बरेली में दंगा नहीं हुआ, सरकार ने जानबूझकर लाठीचार्ज कराया:तौकीर रजा के परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले- फतेहगढ़ जेल में मौलाना को किया जा रहा प्रताड़ित