जालौन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रों का धरना:दूसरे दिन भी कार्रवाई की मांग जारी, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया
जालौन के उरई में राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र-छात्राओं का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे छात्र ओपीडी गेट पर एकत्र हुए और मारपीट की घटना में शामिल एमबीबीएस इंटर्न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम को छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष…