![]()
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को परतापुर बाईपास पर सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक एक निजी कॉलेज में इलेक्ट्रिकल और सीसीटीवी लगाने का काम करता था। बुधवार को कॉलेज में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दस टायरा ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक बाइक समेत उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। देखिए 2 तस्वीरें… पुलिस ने ट्रक के नीचे से निकाला हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दो साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, युवक की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसका दो साल का बेटा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी