लखनऊ में मनौतियों के राजा महोत्सव:झूलेलाल वाटिका में पाशांकुश पूजन संपन्न, नरसी का भात नाटिका मंचन


लखनऊ में श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका के पास चल रहे मनौतियों के राजा गणेशोत्सव में बुधवार को पाशांकुश पूजन किया गया। अयोध्या और वाराणसी से आए आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। इसमें कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम को कोलकाता के निर्देशक संजय शर्मा और उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद युवाओं के लिए भजन जैमिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन नृत्य नाटिका ‘नरसी का भात’ के मंचन से हुआ। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के भक्त की पुकार पर माता रुक्मणी के साथ भात भरने पहुंचने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे महाभिषेक और रात 8 बजे महामोदक का आयोजन होगा। 108 किलो का महामोदक 25 सितंबर की विसर्जन शोभायात्रा में प्रसाद

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *