![]()
मेरठ के जाटव गेट इलाके में सोमवार रात ट्रांसफार्मर में लगी आग की घटना के बाद लोग दहशत में हैं। मंगलवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर रजनीकांत मिश्रा को लोगों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी। लोगों का आरोप था कि उनके यहां दूसरे इलाके के ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। चीफ इंजीनियर ने जगह मिलते ही ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने का भरोसा दिलाया है। जाटव गेट पुलिस चौकी के ठीक सामने एक के बाद एक सात ट्रांसफार्मर रखे हैं। सोमवार देर रात इन ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी तो लोग सकते में आ गए। देखते ही देखते चिंगारी आग में बदल गई और पहले एक और फिर उसी के नीचे रखे दूसरे ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। दोनों ट्रांसफार्मर धूं…धूं…कर जलने लगे। आस पास के लोग दहशत में आ गए। सकरा रास्ता होने के कारण दमकल की गाड़ी भी देरी से पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी और ट्रांसफार्मर जल चुके थे। लोगों में देखने को मिली नाराजगी
इस हादसे के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने एक साथ रखे चार ट्रांसफार्मरों का विरोध कर दिया। जेई व एसडीओ के प्रति भी नाराजगी रही। मामला चीफ इंजीनियर तक पहुंचा। मंगलवार दोपहर को चीफ इंजीनियर रजनीकांत मिश्रा अकेली ही जाटव गेट पहुंच गए। उन्होंने जले ट्रांसफार्मरों को देखा। साथ ही नये ट्रांसफार्मर रखने के लिए क्या व्यवस्था की गई है, इसके बारे में भी जाना। जेई से नाराज दिखे क्षेत्रीय लोग
चीफ इंजीनियर ने नाराज लोगों से बात की तो उनका बिजली घर पर तैनात स्टाफ को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बताया कि जब रात आग लगी तो लोगों ने जेई व बिजली घर का फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद लोग खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। लोगों का कहना था कि अगर आग आस पास में फैल जाती तो कौन जिम्मेदार होता। दूसरे इलाके के ट्रांसफार्मर हटाने की मांग
क्षेत्रीय निवासी प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि एक समय यहां केवल दो ट्रांसफार्मर लगे थे लेकिन फिर धीरे धीरे यहां एक के बाद एक सात ट्रांसफार्मर रख दिए गए। काफी दूर का एरिया यहां से कवर किया जा रहा है और दिक्कत यहां के लोगों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जहां के ट्रांसफार्मर हैं, वहां ले जाकर लगाए जाएं। चीफ बोले- व्यवस्था सुधारने का प्रयास
चीफ इंजीनियर रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात लगी आग में एक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है जबकि दूसरा ठीक होने की स्थिति में है। कोशिश यही हो रही है कि दोनों को बदलवा दिया जाए। जहां तक स्थान परिवर्तन की बात है तो उसमें थोड़ा समय लगेगा। लोगों से जो शिकायत मिली हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जाटव गेट से दूसरे इलाके के ट्रांसफार्मर हटाने की मांग:निरीक्षण करने पहुंचे चीफ इंजीनियर से लोगों ने जताई नाराजगी, बोले- लगता है डर