Two Sisters Hit by Car; CCTV Footage

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों बहन करीब 5 फीट उछल गईं, दोनों के गंभीर चोट आई हैं

मथुरा के बरसाना में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली दो बुजुर्ग बहनों को कार सवारों ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बहन 5 फीट से ज्यादा उछल गई। हादसे में दोनों बहनों के गंभीर चोट लगी है। रविवार को हुए हादसे

.

मॉर्निंग वॉक करने निकली थीं दोनों बहन

बरसाना कस्बे के कटारा मोहल्ला निवासी सुग्घद सिंह की पत्नी 60 वर्षीय सुमित्रा देवी अपनी बड़ी बहन 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी के साथ रविवार की सुबह टहलने के लिए निकली। दोनों बहन घर से करीब 500 मीटर दूर बस स्टैंड के समीप पहुंचीं तभी पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे चल रही बहनों को टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ।

थाना बरसाना क्षेत्र के कटारा मोहल्ला की रहने वाली हैं दोनों बहन

थाना बरसाना क्षेत्र के कटारा मोहल्ला की रहने वाली हैं दोनों बहन

महिलाओं के आई गंभीर चोट

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही सुमित्रा देवी के बेटा संजय मौके पर पहुंच गए। संजय परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सुमित्रा देवी और लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। हादसे के कारण दोनों महिलाओं के सर,हाथ,पैर,आंखों में गंभीर चोट आई। सुमित्रा देवी की तो पैर में 3 जगह से हड्डी टूट गई।

दोनों बहन सुबह टहलने के लिए निकली थीं

दोनों बहन सुबह टहलने के लिए निकली थीं

CCTV वीडियो हुआ वायरल

रविवार को बरसाना कस्बे में हुए इस हादसे का मंगलवार देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 7 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि सुमित्रा देवी और लक्ष्मी देवी खाली सड़क पर टहल रही हैं। इसी दौरान सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार आती है और दोनों को टक्कर मार देती हैं। टक्कर लगने से दोनों महिला करीब 5 फीट ऊंची उछल जाती है। हादसे के बाद एक महिला उछल कर सड़क के किनारे गिर जाती है जबकि दूसरी महिला कार के बोनट पर गिर कर दूसरी तरफ गिर जाती है।

पुलिस ने 2 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है

पुलिस ने 2 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर शुरू की जांच

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। मंगलवार को दुर्घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार का नंबर सर्च किया। जिसके बाद पता चला कि टक्कर मारने वाली कार स्विफ्ट है और उसका नंबर HR 50 K 2159 है। जिसके बाद पुलिस ने सुमित्रा देवी के बेटे संजय की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया मुकद्दमा दर्ज कर लिया है कार और टक्कर मारने वाले की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *