मेरठ छावनी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:210 पौधे लगाए गए, राज्यसभा सांसद वाजपेयी रहे मौजूद

मेरठ छावनी परिषद ने भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत तोपखाना वार्ड संख्या-1 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कुल 210 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित वातावरण को बढ़ावा देना और नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित…

Read More

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, आधी रात डीएम आवास घेरा:डालमपाड़ा के लोग पानी के लिए तरसे, पुलिस मौके पर पहुंची, मान मनव्वल में जुटी

मेरठ के पुराने इलाकों में बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा रविवार देर रात फूट पड़ा। लोग सड़कों पर उतर आए। डालमपाड़ा समेत आसपास के कई मोहल्लों के सैकड़ों लोग आधी रात जिलाधिकारी आवास पहुंच गए और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शाम…

Read More

मेरठ के जंगल में 6 पशुओं के अवशेष मिले:गोकशी की आशंका पर हिंदू संगठनों का हंगामा, एसपी सिटी पहुंचे

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में रविवार शाम गोकशी की सूचना मिली। ईख के खेत में छह पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रविवार शाम करीब चार बजे नरहाड़ा गांव…

Read More

महिला आरक्षण लागू कराकर रहेगी मोदी सरकार:मेरठ में बोलीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, आरक्षण लागू हो या न हो महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचीं सरोज कुशवाहा ने बताया कि उनका यह दौरा संगठन के विस्तार कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर…

Read More

थप्पड़ मारने वाले मेरठ SSP बोले-बाहरी लोगों ने माहौल बिगाड़ा:4 घंटे समझाने पर भी नहीं माने, तब लाठीचार्ज करना पड़ा

‘”हमने प्रदर्शनकारियों को करीब 4 घंटे तक समझाया। बार-बार कहा कि पीड़ित परिवार अपनी बात अधिकारियों के सामने रखे। लेकिन, कुछ बाहरी लोग माहौल बिगाड़ने, सड़क जाम करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने पर अड़े रहे। जब सभी प्रयास फेल हो गए तो बल प्रयोग करना पड़ा। कई बाहरी प्रदर्शनकारियों पर आपराधिक केस है, सबकी क्राइम…

Read More

सात साल पुराने रेप-पॉक्सो केस में फैसला:आरोपी विनय गौतम को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

मेरठ की विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल पुराने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी विनय गौतम को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत प्रभावी पैरवी…

Read More

मूसलाधार बारिश में भी नहीं टूटा महिलाओं का हौसला:मेरठ में घर- व्यवापार बचाने के लिए रैनकोट और छाते लेकर दिया धरना

तीन दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने मेरठ में जनजीवन प्रभावित कर दिया है, लेकिन शास्त्री नगर सेक्टर-2 की महिलाओं का हौसला नहीं डिगा। अपने आशियाने बचाने की मांग को लेकर तिरंगा रोड पर चल रहा मातृशक्ति का धरना गुरुवार को भी बारिश के बीच जारी रहा। भीगते हुए महिलाओं ने हनुमान चालीसा…

Read More

मुजफ्फरनगर में स्कूल बस ने किसान को रौंदा:परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, हादसे में घायल एक व्यक्ति मेरठ रेफर

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में बुधवार देर शाम 7:30 बजे स्कूल बस की टक्कर से किसान अर्जुन की मौत हो गई। वह खेत से काम करके घर लौट रहे थे। हादसे में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर…

Read More

मेरठ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:17 का चालान, फिटनेस और परमिट नहीं मिलने पर 6 वाहन सीज

मेरठ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 स्कूल वाहनों…

Read More

संभव कार्यक्रम में पहुंचीं 33 शिकायतें, कई का निस्तारण:मीटर, बिलिंग, पीडी से जुड़े मामले पहुंचे, अफसरों ने खुद की उपभोक्ताओं की सुनवाई

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को ‘संभव’ कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई हुई। इस जनसुनवाई में मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, नोएडा समेत विभिन्न जिलों से आए उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 33 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मीटर, बिलिंग, पीडी और अन्य…

Read More