जम्मू में फंदे पर लटका मिला हरदोई का युवक:पत्नी ने अपने भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार


जम्मू में हरदोई का युवक फंदे से लटके मिला। लव मैरिज करने वाली पत्नी ने अपने सगे भाइयों पर पति की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार शाम 5 बजे पैतृक गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के भोझवा गांव निवासी 20 साल का अमित चंडीगढ़ में काम करता था। अमित का गांव की ही बिटानश्री से करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले अमित युवती को चंडीगढ़ ले गया था। इसका उसके परिजनों ने विरोध किया था। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। काम की तलाश में पहुंचे थे जम्मू करीब एक सप्ताह पहले अमित, उसका भाई मौधू, मौधू की पत्नी और बिटानश्री काम की तलाश में जम्मू पहुंचे थे। सभी अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। इसी दौरान 27 जुलाई की रात यह घटना हो गई। भाइयों ने की हत्या, फिर शव लटकाया बिटानश्री का आरोप है कि 27 जुलाई की देर रात उसके 3 भाई कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उन्होंने अमित की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पत्नी का यह भी दावा है कि आरोपियों ने उसे नींद की गोली दे दी थी, जिससे वह बेहोश हो गई। 28 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे होश आने पर उसने पड़ोस के कमरे में सो रहे अमित के भाई मौधू को पूरी घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव घटना की सूचना पर जम्मू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शव लेकर हरदोई पहुंचे। शाम करीब 5 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया- घटना जम्मू क्षेत्र की है। यदि इस मामले में कोई शिकायत मिलती है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *