![]()
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास एनटीपीसी-दादरी रेल सेक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कोयले से लदी मालगाड़ी ट्रैक से गुजर गई, लेकिन रेलवे फाटक खुला रहा। फाटक खुला होने के कारण स्कूल वैन, बाइक सवार और अन्य लोग रेलवे लाइन पार करने के लिए वहां मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि लोगों ने समय रहते मालगाड़ी को देख लिया और रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना स्थल के पास दो स्कूल हैं। स्कूल की छुट्टी के समय यहां बच्चों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में थोड़ी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। ग्रामीणों ने रेलवे की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।
Source link
ग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी गुजरते समय खुला रहा फाटक:लोगों ने जताई नाराजगी, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग