दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, फतेहपुर के युवक की मौत:कौशांबी में हुआ हादसा, दूसरा बाइक सवार फरार


कौशांबी में बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में फतेहपुर निवासी अजय साहू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कड़ा से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंतू का पुरवा गांव का है। ननिहाल से घर लौटते समय हुआ हादसा फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एरायां गांव निवासी अजय साहू पुत्र ओमप्रकाश बुधवार शाम अपने ननिहाल कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार आया था। रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंतू का पुरवा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हादसे की सूचना पर परिजन और कड़ा धाम पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अजय को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *