लखनऊ गणेशोत्सव में उमड़ी भीड़:अक्षय वर मल्ल पार्क में गुरुकुल के छात्रों ने की आराधना, भजन संध्या में झूमे भक्त


लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज स्थित अक्षय वर मल्ल पार्क में चल रहे गणेशोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को ‘लखनऊ के महाराजा’ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह विशेष आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भक्तों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहा। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया । इसमें श्रद्धालुओं को छोले-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंत्रोच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने विधि-विधान से गणपति की आराधना की। सामूहिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। इसके बाद भजन गायक धनंजय मित्तल ने भजन संध्या प्रस्तुत की। उन्होंने ‘देवा श्री गणेशा, गणपति बप्पा मोरया, सुखकर्ता दुखहर्ता, शेंदूर लाल चढ़ायो और गणेश जी की सवारी जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। बच्चों और युवाओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजक प्रतीक सिंहा ने बताया कि गणेशोत्सव में रोजाना धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *