![]()
गोरखपुर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हवाओं की रफ्तार भी धीमी है। जिससे लू से राहत मिली है। लेकिन दोपहर के समय उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही। पसीने से लोग परेशान हैं। बाहर निकलने वाले लोग खुद को दुपट्टा, गमछा, छाता और अन्य तमाम चीजों से ढक कर निकल रहे हैं। जबकि शाम में ठंडी हवाओं के चलने से राहत है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार से बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जाएगी। जाम में फंसे परेशान दिखे लोग
दोपहर करीब एक बजे स्कूलों की छुट्टी के समय हरिओम नगर में लंबी जाम लगने से लोग काफी देर तक रोड पर खड़े पसीने से परेशान नजर आएं। जिसमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल थे। कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को और राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार फिलहाल तेज हवाओं का असर बना रहेगा और आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश के बाद गर्मी में और कमी आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव
सोमवार को सुबह 8:30 बजे तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो दोपहर 2:30 बजे बढ़कर 36.9 डिग्री तक पहुंच गया। शाम तक यह 36.6 डिग्री रहा, लेकिन तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किए जाने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, फिलहाल मौसम लोगों के लिए राहत देने वाला बना हुआ है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश और हवाओं से गर्मी में और कमी आने की उम्मीद है।
Source link
गोरखपुर में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान:लोग बोले- टेम्परेचर कम लेकिन पसीने से हालत खराब