गोरखपुर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार:कस्टमर बनकर पुलिस ने छापा मारा, 3 गिरफ्तार, 5 लड़कियों को मुक्त कराया


गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र के बुद्धनगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का रामगढ़ताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पांच युवतियों को मुक्त कराया गया, जबकि महिला समेत तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब फरार स्पा संचालक की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। एक सप्ताह पहले मिली सूचना
पुलिस को करीब एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि बुद्धनगर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सेवाओं की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने निगरानी जारी रखी। इसके बाद ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज में रहने वाले मंदीप सिंह तथा पादरी बाजार निवासी रिंकी लता को गिरफ्तार किया। सीओ कैंट अरुण कुमार एस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर में मौजूद पांच युवतियां दिल्ली, गाजीपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली हैं। सभी शहर में किराये के मकानों में रह रही थीं। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें अच्छी नौकरी, अधिक आय और स्पा में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। कुछ युवतियों ने बताया कि उन्होंने आनलाइन स्पा सेंटर में नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद संपर्क किया गया। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच कराई जा रही है। स्पा सेंटर मालिक के पकड़े जाने पर स्थिति साफ होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *