सोनभद्र में किशोरी ने सुसाइड किया:बहन से हुआ था झगड़ा, कमरे में जाकर फांसी लगाई


सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी बहन से हुए मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। चोपन बैरियर स्थित कांशीराम आवास बस्ती निवासी तरबेज आलम की 16 वर्षीय पुत्री खुशी, का अपनी बहन से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद खुशी अपने कमरे में चली गई और वहां फांसी लगा ली। काफी देर तक खुशी के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। जब वे कमरे में पहुंचे, तो खुशी को फंदे से लटका पाया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएचसी चोपन के डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *